लखीसराय, अप्रैल 16 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर अस्पताल में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रूपा सिंह के नेतृत्व में बुधवार को प्रसव पूर्व स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 51 गर्भवती महिला का स्वास्थ्य जांच किया गया। सात हाई रिस्क प्रेगनेंसी के रूप में चिह्नित हुई। जिन्हें विशेष निगरानी और नियमित जांच कराने की सलाह दिया गया। गर्भावस्था के सात माह या उससे अधिक अवधि पूरी कर चुकी कुल 23 का अल्ट्रासाउंड स्कैनिंग किया गया। डीएस डॉ कुमार अमित ने बताया कि विशेष शिविर के लिए गठित स्वास्थ्य कर्मी की टीम ने महिला का ब्लड प्रेशर, शुगर और हीमोग्लोबिन का जांच किया। यह भी पढ़ें- गर्भवती महिलाओं की सेहत की विस्तृत जांच, दी सलाह प्रसव पूर्व बरती जाने वाली सावधानी के बारे में विस्तार से जानका...