लखीसराय, मार्च 10 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर अस्पताल में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ हरिप्रिया के नेतृत्व में सोमवार को प्रसव पूर्व स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के विभिन्न क्षेत्र से आई कुल 90 गर्भवती महिला का स्वास्थ्य जांच किया गया। डीएस डॉ राकेश कुमार ने बताया कि शिविर के दौरान सभी गर्भवती महिला की विस्तृत स्वास्थ्य जांच किया गया। जांच के क्रम में नौ महिला को हाई रिस्क प्रेगनेंसी के रूप में चिन्हित हुई। जिन्हें विशेष निगरानी और नियमित जांच कराने की सलाह दिया गया। गर्भावस्था के सात माह या उससे अधिक अवधि पूरी कर चुकी कुल 27 महिला का अल्ट्रासाउंड स्कैनिंग भी कराया गया, ताकि गर्भ में पल रहे शिशु की स्थिति और विकास की सही जानकारी मिल सके। उन्होंने बताया कि विशेष शिविर...