लखीसराय, दिसम्बर 10 -- चानन, निज संवाददाता। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सीएचसी चानन सहित सभी हेल्थ एंड वेलनेंस सेंटर पर गर्भवती महिलाओं के प्रसव पूर्व जांच किया गया। सीएचसी चानन में डॉक्टर द्वारा गर्भवती महिलाओं की जांच कर आवश्यक दवाएं दी गई, ताकी मातृत्व और शिशु मृत्यु दर को काम किया जा सके। सीएचसी चानन में एएनसी के दौरान गर्भवती महिलाओं का वजन, ब्लेड प्रेशर, हीमोग्लोबीन, शुगर, एचआईवी व मलेरिया से बचाव को लेकर जांच की गई। एएनसी कराने के लिए आने वाली गर्भवती महिलाओं व उनके परिजनों को बेहतर स्वास्थ्य के लिए पौष्टिक आहार लेने के लिए विषेष रूप से सलाह दी गयी। इसके लिए उन्हें हरी सब्जियां, ताजे फल व नियमित तौर से आयरन की गोली खाने के लिए जागरूक किया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विनय कुमार ने कहा कि उच्च जोखिम वाली गर्भवत...