पूर्णिया, मार्च 24 -- रूपौली, एक संवाददाता।रेफरल अस्पताल रूपौली में सोमवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई। इस दौरान प्रखंड क्षेत्र से आई 55 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। कार्यक्रम के तहत महिलाओं का वजन, ब्लड टेस्ट, हाइट, यूरिन, हीमोग्लोबिन, हेपेटाइटिस-बी, ब्लड शुगर और एचआईवी सहित विभिन्न जांच की गई। साथ ही उन्हें आयरन फॉलिक एसिड और कैल्शियम की दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. नीरज कुमार ने बताया कि अभियान के तहत नियमित जांच से गर्भवती महिलाओं और शिशुओं के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद मिलती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...