कानपुर, जून 10 -- मंगलपुर,संवाददाता। संदलपुर ब्लॉक के हवासपुर स्थित सीएचसी में मंगलवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें गर्भवती महिलाओं को मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य जांच सेवाएं प्रदान की गयी। प्रसव के दौरान होने वाले जोखिमों को कम करने के लिए संस्थागत प्रसव की बात कही गई। संदलपुर ब्लॉक के हवासपुर स्थित सीएचसी में मंगलवार को​ सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें अनुभवी डॉक्टरों की देखरेख में क्षेत्र से आईं दर्जनों गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की व्यापक जांच की गई। इसमें मुख्य रूप से रक्तचाप, हीमोग्लोबिन, शुगर जैसी जरूरी जांचें शामिल रहीं। यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान: जिले के सभी अस्पतालों में गर्भवती महिलाओं की हुई प्रसव पूर्व ज...