पूर्णिया, जून 7 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान पीएमएसएमए के दस वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 9 जून को जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों यानी जिला अस्पताल से लेकर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तथा आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार राज्य स्वास्थ्य समिति बिहार के आदेश पर जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में आयोजित किया जाएगा। जिस दौरान अस्पताल में चिकित्सा अधिकारियों द्वारा उपस्थित गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त करते हुए लाभार्थियों को चिकित्सकीय सहायता प्रदान की जाएगी। यह भी पढ़ें- पीएमएसएमए के 10 वर्ष पूरे, 9 जून को राज्यभर में विशेष कार्यक्रमकार्यक्रम का उद्देश्य सिविल...