नई दिल्ली, मार्च 9 -- लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पश्चिम एशिया में चल रहे संकट पर केंद्र सरकार की चुप्पी और संसद में चर्चा न होने पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्रीय संघर्ष से भारत की अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान होने वाला है। राहुल गांधी ने चेतावनी दी कि यह संकट एक बड़े पैराडाइम शिफ्ट की ओर इशारा कर रहा है, जिससे देश को आर्थिक रूप से गहरा झटका लगेगा। उन्होंने हालिया स्टॉक मार्केट में आई गिरावट का उदाहरण देते हुए कहा कि बाजार पहले ही इस प्रभाव को महसूस कर चुका है। राहुल ने सवाल उठाया कि क्या पश्चिम एशिया का मुद्दा इतना महत्वहीन है कि इस पर चर्चा नहीं हो सकती? उन्होंने जोर देकर कहा कि ईंधन की कीमतें बढ़ना और आर्थिक तबाही जैसे जनता से जुड़े मुद्दे संसद में प्राथमिकता से उठाए जाने चाहिए। यह भी पढ़ें- बढ़ने वाली है ...