नई दिल्ली, अप्रैल 14 -- नई दिल्ली। डाक विभाग और प्रधानमंत्री संग्रहालय के बीच मंगलवार को भारत की सांस्कृतिक और डाक विरासत को बढ़ावा देने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। इस सहयोग के तहत प्रदर्शनी एवं जनसंपर्क कार्यक्रमों के आयोजन और डाक टिकटों से जुड़े संग्रहणीय उत्पाद विकसित किए जाएंगे। समझौते के तहत प्रधानमंत्री संग्रहालय में 'इंडिया पोस्ट' का एक समर्पित काउंटर स्थापित करने की संभावना भी तलाश की जाएगी। यह भी पढ़ें- डाक टिकट भारत की सभ्यता और विरासत के मजबूत प्रतीक: सिंधिया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...