नई दिल्ली, जनवरी 8 -- पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के खिलाफ उनके ही देश में गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। यह वारंट पाकिस्तान के कब्जे वाले बलूचिस्तान की निर्वासित सरकार (बलूचिस्तान गणराज्य) ने जारी किया है। इसमें शहबाज शरीफ पर बलूचिस्तान के वीजा नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया है। उन पर बलूचिस्तान की संप्रभुता को गंभीर और जानबूझकर नुकसान पहुंचाने का भी आरोप है। शहबाज शरीफ के खिलाफ इस गिरफ्तारी वारंट की घोषणा मीर यार बलोच ने की है, जो सोशल मीडिया पर बलूचिस्तान की आजादी की वकालत करते हैं और पाकिस्तान के नागरिक तथा सैन्य प्रशासन की आलोचना करते हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया कि बलूचिस्तान गणराज्य ने बलूचिस्तान के वीजा नियमों के उल्लंघन के आरोप में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के खिलाफ गिरफ...