कन्नौज, जनवरी 29 -- कन्नौज। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को लेकर अभद्र टिप्पणी करते हुये युवक का वीडियो वायरल हो गया। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। वीडियो वायरल होते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया। कोतवाली पुलिस ने 24 घण्टे के अन्दर आरोपी युवक को दबोच लिया। मुकदमा दर्ज कर आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया है। बता दें कि एसआईआर प्रक्रिया के दौरान सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव जलालपुर अमरा निवासी मुकेश गौतम पुत्र भगवानदीन गौतम के परिजनों को नोटिस जारी किया गया। इसी बात से झल्लाये मुकेश गौतम ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जमकर कोसा और अभद्र टिप्पड़ी करते हुये वीडियो भी बनाया। वायरल वीडियो की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कम्प मच गया। कोतवाली पुलि...