मधुबनी, जून 15 -- मधुबनी। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत प्राप्त वित्तीय सहायता ने मधुबनी जिले के लखनौर प्रखंड निवासी महेंद्र प्रसाद महतो को एक सफल उद्यमी के रूप में स्थापित किया है। उन्होंने वर्ष 2023 में मिनी राइस मिल की स्थापना कर न केवल अपना व्यवसाय शुरू किया, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित किए हैं। महेंद्र प्रसाद महतो ने उद्योग विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के बारे में जानकारी प्राप्त करने के बाद अपना उद्यम स्थापित करने का निर्णय लिया। योजना के अंतर्गत उन्हें लगभग 25 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्राप्त हुई। यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से बने सफल उद्यमी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...