नई दिल्ली, जून 27 -- प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (PMRBP) देश का सबसे प्रतिष्ठित सम्मान में से एक है, जिसे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले बच्चों को भारत के राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किया जाता है। भारत सरकार ने इस योजना के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए आवेदन और नामांकन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 है। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने अभिभावकों, शिक्षकों, सामाजिक संस्थाओं और आम नागरिकों से योग्य बच्चों का नामांकन कराने की अपील की है।ऑनलाइन किए जाएंगे आवेदन आवेदन केवल आधिकारिक राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल awards.gov.in के माध्यम से ही किए जा सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल रखी गई है, ताकि देश के किसी भी हिस्से से बच्चे आसानी से आवेदन कर सकें। इच्छुक उम्मीदवारों को पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर जरूरी जा...