लखीमपुरखीरी, अप्रैल 27 -- प्रधानमन्त्री राष्ट्रीय बाल पुरष्कार योजना में आवेदन शुरू हो गए हैं। लखनऊ मण्डल के विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि इस योजना में पांच वर्ष से अधिक आयु वर्ग का बच्चा व 18 वर्ष आयु वर्ग तक के उम्मीदवार अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन आवेदन https://awards.gov.in/Home/AwardLibrary पर कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई है। सभी बोर्ड के विद्यालयों के ऐसे बच्चे जिन्होंने दूसरों के लिए कहीं असाधारण बहादुरी का परिचय दिया हो और असाधारण क्षमताओं और उत्कृष्ट उपलब्धियों वाले छोटे बच्चों के लिए जो रोल मॉडल हैं और जिन्होंने खेल, सामाजिक सेवा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, पर्यावरण, कला और संस्कृति और नवाचार के क्षेत्र में समाज पर व्यापक प्रभाव डाला हो आदि पात्र हैं। यह भी पढ़ें- निजी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.