खगडि़या, फरवरी 9 -- खगड़िया। नोडल औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), खगड़िया परिसर में आगामी 9 फरवरी को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेन्टिशिप मेला लगेगा। इस मेले में आईटीआई के विभिन्न व्यवसायों से उत्तीर्ण एवं प्रशिक्षणरत प्रशिक्षणार्थियों को अप्रेन्टिशिप से जोड़ने हेतु विभिन्न प्रतिष्ठानों एवं उद्योगों द्वारा अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। मेले का उद्देश्य युवाओं को कौशल आधारित प्रशिक्षण के साथ रोजगार एवं अप्रेन्टिशिप के अवसर प्रदान करना है। जिससे उन्हें उद्योगों से जुड़कर व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हो सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...