प्रधानमंत्री रामनगर-सूजाबाद को देंगे सीवर-पेयजल नेटवर्क की सौगात
वाराणसी, फरवरी 18 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 वार्डों समेत नवशहरी क्षेत्रों में 259 करोड़ रुपये से सीवर तथा पेयजल की तीन परियोजनाओं की सौगात दे सकते हैं। अगले माह संभावित काशी दौरे में इन परियोजनाओं को शिलान्यास की सूची में शामिल करने की तैयारी शुरू हो गई हैं। इसके लिए प्रदेश सरकार ने पहली किस्त भी जारी कर दी है। पुराने शहर में 18 वार्डों के अलावा नवशहरी क्षेत्रों रामनगर और सूजाबाद में सीवर और पेयजल पाइप लाइन बिछाई जाएगी। इन परियोजनाओं में रामनगर में सीवर नेटवर्क के लिए 190.09 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। इनमें 35.09 करोड़ रुपये जारी हुए हैं। सूजाबाद में पेयजल योजना के लिए 34.77 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं, इनमें 6.42 करोड़ जारी हो गये हैं। जबकि 18 वार्ड में 33.44 करोड़ रुपये स्वीकृत 6.18 करोड़ रुपये जारी हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.