शाहजहांपुर, दिसम्बर 17 -- विकास भवन सभागार में सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित प्राप्तांक और ग्रेडिंग के आधार पर विकास कार्यों एवं पांच करोड़ से अधिक लागत वाली परियोजनाओं की समीक्षा बैठक डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में की गई। बैठक में डीएम ने स्पष्ट किया कि सभी विभागीय और निर्माण कार्यों में समयबद्धता और गुणवत्तापूर्ण प्रगति सुनिश्चित करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सीएम डैशबोर्ड पर खराब रैंकिंग वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में 80 नेट मीटर इंस्टॉलेशन और 182 सोलर पावर प्लांट के पेंडिंग निरीक्षण की स्थिति पर चिंता जताई गई। डीएम ने अधीक्षण अभियंता विद्युत को निर्देश दिए कि लंबित आवेदनों पर एक माह से अधिक समय न लगे ...