नई दिल्ली, मार्च 21 -- दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और राष्ट्रीय राजधानी में चौतरफा विकास को लेकर चर्चा की। इस बारे में जानकारी देते हुए सीएम गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट शेयर की और इस मुलाकात के बारे में जानकारी दी। इस पोस्ट में उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री से भेंट के दौरान किस तरह दिल्ली के समग्र विकास, बुनियादी ढांचे की मजबूती और जन-आकांक्षाओं की पूर्ति के संकल्प पर विस्तृत चर्चा हुई। वहीं इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पीएम को सफेद रंग की हनुमानजी की एक मूर्ति भी भेंट की। अपनी पोस्ट में सीएम गुप्ता ने लिखा, 'माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी से आत्मीय भेंट कर उनका मूल्यवान मार्गदर्शन प्राप्त किया। उनके दूरदर्शी नेतृत्व और दिल्ली क...