नई दिल्ली, अप्रैल 4 -- तिरुवल्ला। प्रधानमंत्री ने कहा कि ऐसी झूठी अफवाहें फैलाई जा रही हैं कि जनसंख्या नियंत्रण के कारण दक्षिण भारतीय राज्यों में सीटें कम हो जाएंगी, लेकिन यह पूरी तरह से गलत है। बताया कि संसद सत्र को 16-18 अप्रैल तक बढ़ाया गया है। इस दौरान महिलाओं के आरक्षण को लागू करने के लिए लोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 816 करने पर चर्चा होगी। मोदी ने कहा कि केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, गोवा, तेलंगाना और अन्य ऐसे राज्य, जिन्होंने जनसंख्या नियंत्रण में अच्छा काम किया है, उन्हें कोई भी लोकसभा सीट नहीं खोनी चाहिए, भले ही उनकी जनसंख्या वृद्धि दर कम हो। प्रधानमंत्री ने सभी दलों से विधेयक के समर्थन की अपील भी की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...