नई दिल्ली, दिसम्बर 7 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिन्दुस्तान टाइम्स के शताब्दी वर्ष समारोह के हिस्से के रूप में आयोजित की गई 'माई कंट्री, माई लेंस' फोटोग्राफी प्रतियोगिता के 12 विजेताओं को शनिवार को सम्मानित किया। मोदी ने एचटी की चेयरपर्सन और एडिटोरियल डायरेक्टर शोभना भरतिया की मौजूदगी में विजेताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने प्रदर्शनी का अवलोकन करने के बाद कहा, 'मैंने प्रदर्शनी देखी और सभी से इसे देखने का अनुरोध करूंगा। हमारे फोटोग्राफर मित्रों ने पलों को ऐसे कैद किया है कि वे अमर हो गए हैं।. यह देश में फोटोग्राफी के लिए बड़ी प्रेरणा बन सकती है।' 10 हजार से अधिक प्रविष्टियां, 30 से अधिक शहरों की भागीदारी: मालूम हो कि इस प्रतियोगिता का उदेश्य 'नागरिकों की नजर से भारत को देखना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.