नई दिल्ली, अगस्त 6 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को एक नया इंस्टाग्राम रील साझा करते हुए देशवासियों से सात अगस्त को राष्ट्रीय हैंडलूम दिवस मनाने का अनुरोध किया। उन्होंने दो मिनट के इस वीडियो रील में कहा कि सात अगस्त 1905 को स्वदेशी आंदोलन की शुरुआत हुई थी, जब देशभर के लोग ब्रिटिश शासन के खिलाफ एकजुट हुए थे। पिछले सप्ताह आप सभी ने बड़े उत्साह के साथ फ्रेंडशिप डे मनाया था। अब मैं आपसे आग्रह करता हूं कि सात अगस्त को राष्ट्रीय हैंडलूम दिवस भी उसी उत्साह और जोश के साथ मनाएं। प्रधानमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय हैंडलूम दिवस हमारे उन बुनकर परिवारों को सम्मान देने और उनका समर्थन करने का अवसर है, जो अपने हाथों से सुंदर कपड़े तैयार करते हैं। यह भी पढ़ें- पिछले हफ्ते फ्रेंडशिप डे मनाया, अब हैंडलूम डे मनाना है; पीएम मोदी का नया वीडियो उन्होंने...