वाराणसी, अप्रैल 29 -- वाराणसी, विशेष संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार की सुबह काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के पश्चात् मां गंगे को नमन किया। बरेका का स्थित अतिथिगृह से सड़क मार्ग से करीब 15 किलोमीटर यात्रा तय कर विश्वनाथ धाम पहुंचे थे। यात्रा मार्गों पर अपने बीच प्रधानमंत्री और अपने सांसद को देख प्रफुल्लित काशीवासियों ने गुलाब की पंखुड़ियों, बैंडबाजा, शंख और डमरुओं के निनाद के बीच अभिनंदन किया। मोदी दर्शन-पूजन के पश्चात प्रधानमंत्री सड़क मार्ग से बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचे और वहां से लखनऊ के लिए रवाना हुए। प्रधानमंत्री काशी प्रवास पर मंगलवार की दोपहर बाद बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचे थे। बरेका इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम अभिवादन समारोह' को संबोधित करने के साथ ही 6332 करोड रुपये की 163 परियोजनाओं का लोकार्पण ...