नई दिल्ली, जून 8 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को दमन के एक दिवसीय दौरे के दौरान दादरा एवं नगर हवेली तथा दमण एवं दीव के लिए 2,970 करोड़ रुपये की लागत वाली 56 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं में स्वास्थ्य, नागरिक उड्डयन, पर्यटन, शिक्षा, बुनियादी ढांचे, कनेक्टिविटी और जनकल्याण से जुड़ी योजनाएं शामिल हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री ने नमो हवाई अड्डे और नमो अस्पताल का लोकार्पण भी किया। प्रधानमंत्री का यह दौरा पिछले एक दशक में संघ प्रदेश की उनकी आठवीं यात्रा रही। प्रशासन की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।पारंपरिक स्वागत और रोड शो प्रधानमंत्री के दमन पहुंचने पर विभिन्न समुदायों के लोगों ने पारंपरिक ढोल-नगाड़ों, सांस्कृतिक प...