भोपाल, मई 31 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को भोपाल में थे, जहां उन्होंने इंदौर की महारानी और लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर के 300वें जन्म जयंती वर्ष के अवसर पर महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में हिस्सा लिया और प्रदेश को विकास से जुड़ी कई सौगातें भी दीं। इस मौके पर पीएम मोदी ने अहिल्याबाई होलकर को समर्पित डाक टिकट व सिक्का जारी किया साथ ही इंदौर मेट्रो का शुभारंभ करने के अलावा दतिया एवं सतना एयरपोर्ट का लोकार्पण भी किया। प्रधानमंत्री मोदी ने महिला सशक्तीकरण महासम्मेलन में बोलते हुए महारानी अहिल्याबाई होलकर को हुनर की पारखी बताते हुए अपने गृहराज्य गुजरात से उनका कनेक्शन भी बताया। सम्मेलन में बोलते हुए पीएम ने कहा, 'देवी अहिल्या ने विश्व प्रसिद्ध महेश्वरी साड़ी के लिए नए उद्योग लगाए और बहुत कम लोगों को पता होगा कि देवी अहिल्या जी हुनर की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.