नई दिल्ली, सितम्बर 5 -- दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाले लोगों को शनिवार शाम को उस वक्त सुखद आश्चर्य हुआ, जब उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने बीच ट्रेन में यात्रा करते हुए देखा। इस दौरान उन्होंने ट्रेन में यात्रा कर रहे लोगों खासकर बच्चों और महिलाओं से बातचीत भी की। इस यात्रा के जो वीडियो सामने आए हैं, उसमें मेट्रो में प्रधानमंत्री मोदी के आसपास बहुत से बच्चे बैठे हुए नजर आ रहे हैं और वह उनसे बात करते और उन्हें कुछ समझाते दिख रहे हैं। दरअसल प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली मेट्रो की यह यात्रा उस वक्त की जब वो डीयू के श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) के शताब्दी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। प्रधानमंत्री की मेट्रो यात्रा की जो तस्वीरें सामने आई हैं, उसमें वे यात्रियों के बीच बेहद सहज नजर आ रहे हैं, वहीं पीएम को अपने बीच पाकर ट्...