प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा ने किया हवन-यज्ञ
बिजनौर, जून 10 -- भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष के प्रधानमंत्री पद के कार्यकाल को धूमधाम के साथ मनाया। मंगलवार को दुर्गा विहार कॉलोनी स्थित श्री दुर्गा मंदिर परिसर में हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने, राष्ट्र की उन्नति तथा जनकल्याण की कामना की। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुआ। पंडित राजेंद्र वशिष्ठ ने विधि-विधान से हवन-यज्ञ संपन्न कराया। जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने हवन यज्ञ कुंड में आहुतियां अर्पित कर देश की सुख-समृद्धि एवं विकास के लिए प्रार्थना की।इस अवसर पर धामपुर विधायक अशोक राणा, विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) अशोक कटारिया, भाजपा जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौहान सहित अनेक व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.