नई दिल्ली, सितम्बर 13 -- लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से रविवार को मुलाकात की। दोनों नेताओं ने नाश्ते पर हुई इस मुलाकात के दौरान भारत-मलेशिया संबंधों को लेकर चर्चा की। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी इस मुलाकात के दौरान मौजूद रहीं। कांग्रेस ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा की इब्राहिम के साथ नाश्ते पर हुई मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं। यह मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अनवर इब्राहिम के बीच एक दिन पहले हुई बातचीत के बाद हुई है। मोदी और इब्राहिम के बीच हुई वार्ता में व्यापार, सेमीकंडक्टर, बुनियादी ढांचे और रक्षा के क्षेत्रों में सहयोग पर विशेष रूप से चर्चा हुई थी। दोनों नेताओं की मुलाकात आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर हुई थी।मुलाकात के बाद क्या बोले प...