काशीपुर, जून 9 -- जसपुर। संवाददाता, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण तथा सामाजिक समरसता के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने लोगों से भाजपा से जुड़ने की अपील की। मंगलवार को ग्राम बसई इस्लाम नगर में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी का पूर्व विधायक प्रत्याशी एवं भाजपा नेता डॉ. यूनुस चौधरी समेत भाजपाइयों बुकें देकर स्वागत और सम्मान किया। जमाल सिद्दीकी ने मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित पंजीकरण कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हो रहा चहुंमुखी विकास: सिद...