प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विश्व स्तर पर भारत की पहचान हुई मजबूत: मंत्री
गढ़वा, अक्टूबर 4 -- रंका/गोदरमाना, प्रतिनिधि। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गुजरात से शुरू हुआ सेवा संकल्प अभियान रविवार को रंका प्रखंड पहुंचा। छत्तीसगढ़ के रास्ते गढ़वा जिले में प्रवेश करने वाली यात्रा का गोदरमाना और हुरदाग में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर से शुरू होकर 10 अक्टूबर को वाराणसी में समाप्त होगा। मौके पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। उनके नेतृत्व में विश्व स्तर पर भारत की पहचान मजबूत हुई है। उन्होंने विकसित भारत के निर्माण के लिए लगातार प्रयास किए जाने की बात कही। यह भी पढ़ें- किशनगंज : सेवा संकल्प अभियान के तहत राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने किशन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.