देहरादून, मार्च 28 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस हाईवे के प्रस्तावित लोकार्पण कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित प्रतिभाग एवं जनपद भ्रमण कार्यक्रम के मद्देनजर शासन-प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। प्रशासन ने जनपद में संभावित रूट पर चल रहे समस्त निर्माण कार्यों को पूर्व में दी गई अनुमतियां कार्यक्रम तक निरस्त कर दी हैं। शनिवार को डीएम सविन बंसल ने प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। डीएम ने कार्यक्रम की व्यापक तैयारियों की समीक्षा की और जरूरी निर्देश जारी किए। डीएम ने राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच), एनएचएआई एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रधानमंत्री के संभावित भ्रमण मार्ग का तत्काल निरीक्षण कर लें। मार्ग पर आवश्यक सौन्दर्यीकरण, डिवाइडर मरम्मत, सड़क...