मेरठ, जून 14 -- मेरठ। शनिवार शाम नगर निगम परिसर स्थित बाबा झारखंडी महादेव मंदिर में एमएलसी धर्मेन्द्र भारद्वाज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐतिहासिक 12 वर्षों के कार्यकाल के पूर्ण होने पर भव्य रुद्राभिषेक एवं पूजन-अर्चन कार्यक्रम किया। मेरठ शहर विधानसभा क्षेत्र के अग्रसेन मंडल द्वारा विशेष कार्यक्रम रखा गया। ​मुख्य अतिथि एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज ने शिरकत की। उन्होंने अपनी पत्नी रश्मि भारद्वाज के साथ पूर्ण वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया। पूरा मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयघोष से गुंजायमान हो उठा। पूजा-अर्चना के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और उनके निरंतर राष्ट्र सेवा में बने रहने की कामना की। यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल पर हुआ रुद्राभिषेक...