नई दिल्ली, अगस्त 28 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 अगस्त से एक सितंबर तक उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान की यात्रा करेंगे। इस दौरान वह दोनों देशों के नेताओं के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगे और 26वें शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में 31 अगस्त से एक सितंबर तक होने वाले एससीओ शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी सुरक्षा, संपर्क और अवसर से जुड़ी भारत की प्राथमिकताओं को प्रमुखता से रखेंगे। वह सम्मेलन से इतर एससीओ के सदस्य देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी किर्गिस्तान में छठे विश्व घुमंतू खेलों के उद्घाटन समारोह में भी शामिल होंगे। यह आयोजन मध्य एशिया की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का उत्सव है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया कि उज्बेकिस्तान के राष्ट्...