नई दिल्ली, नवम्बर 25 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को वीडियो-कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये हैदराबाद में सैफरान एयरक्राफ्ट इंजन सर्विसेज इंडिया (एसएईएसआई) के संयंत्र का उद्घाटन करेंगे। एसएईएसआई, एयरबस ए320 निओ और बोइंग 737 मैक्स विमानों में इस्तेमाल होने वाले लीप इंजनों की मरम्मत, रखरखाव और ओवरहॉलिंग (एमआरओ) करने वाली कंपनी है। यह फ्रांसीसी कंपनी सैफरान की एक इकाई है। मंगलवार को जारी एक बयान के मुताबिक हैदराबाद में इस संयंत्र की स्थापना एक मील का पत्थर है। यह न सिर्फ दुनिया की सबसे बड़ी विमान इंजन एमआरओ संयंत्र में से एक है, बल्कि यह पहली बार है जब किसी वैश्विक इंजन विनिर्माता ने भारत में ऐसा काम शुरू किया है। जीएमआर एयरोस्पेस एंड इंडस्ट्रियल पार्क-एसईजेड के अंदर 45,000 वर्ग मीटर में फैला यह अत्याधुनिक संयंत्र लगभग 1300 करोड़ रुपये के शुरुआ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.