गाज़ियाबाद, अप्रैल 4 -- गाजियाबाद। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में 15 अप्रैल तक आवेदन होंगे। योजना के तहत गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को सरकार की ओर से आर्थिक सहायता दी जाती है। योजना के अंतर्गत पहले बच्चे के जन्म पर पांच हजार रुपये और दूसरे बच्चे के रूप में लड़की होने पर छह हजार रुपये की सहायता प्रदान की जाती है। बाल विकास अधिकारी शशि वार्ष्णेय ने बताया कि इस योजना से गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य एवं पोषण को बेहतर बनाना है। इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन किए जा रहे है जो 15 अप्रैल तक किए जाने है। बताया कि पात्र महिलाएं आधार कार्ड, एमसीपी कार्ड और अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ योजना के लिए आवेदन कर सकती हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...