लोहरदगा, मई 23 -- लोहरदगा, संवाददाता। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना- पीएमएमवीआई के प्रभावी क्रियान्वयन एवं योजना से संबंधित प्रक्रियाओं को सुदृढ़ बनाने को लेकर शनिवार को जिला स्तरीय ट्रेनरों की ट्रेनिंग हुई। जिला समाज कल्याण और आईपीई ग्लोबल के तत्वावधान में आयोजित प्रशिक्षण में जिले के सभी बाल विकास परियोजना अधिकारी, महिला पर्यवेक्षिकाएं तथा संबंधित कर्मियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के संचालन, पोर्टल प्रविष्टि, आवेदन प्रक्रिया, लाभुक स्वीकृति, भुगतान प्रक्रिया एवं अन्य तकनीकी एवं प्रशासनिक पहलुओं की विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। ताकि प्रखंड एवं आंगनवाड़ी स्तर पर योजना का सुचारू एवं प्रभावी संचालन सुनिश्चित किया जा सके। यह भी पढ़ें- एएनसी जांच के 30 दिनों के भीतर पंजीकरण और आवश्यक प्रक्रिया प...