पाकुड़, जून 19 -- महेशपुर, एक संवाददाता। बाल विकास परियोजना कार्यालय महेशपुर में शुक्रवार को महिला बाल विकास एवं समाजिक सुरक्षा विभाग के आदेशानुसार प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के सफल क्रियान्वयन को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से योजना के डिजिटल संचालन और ऑनलाइन आवेदनों को ससमय पोर्टल पर अपलोड करने को लेकर चर्चा की गई।

प्रशिक्षण कार्यक्रम की चर्चा बैठक में उपस्थित आंगनबाड़ी सेविकाओं को मोबाइल ऐप के माध्यम से लाभार्थियों का निबंधन करने और डेटा एंट्री की बारीकियों से अवगत कराया गया। प्रशिक्षण के दौरान सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं ने अपने-अपने स्मार्टफोन पर योजना से जुड़े ऐप का उपयोग करना सीखा। उन्हें निर्देश दिया गया कि वे अपने-अपने पोषक क्षेत्र में योग्य गर्भवती और धात्री (स्तनपान कराने वाली) माताओं को चि...