मधुबनी, अगस्त 10 -- बासोपट्टी। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की धीमी प्रगति को गति देने के लिए सोमवार को बाल विकास परियोजना पदाधिकारी कार्यालय परिसर में (सीडीपीओ) कलावती कुमारी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में योजना के क्रियान्वयन में आ रही कमियों की समीक्षा की गई और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सख्त नर्दिेश दिए गए। सीडीपीओ ने बैठक में बताया कि योजना का मुख्य उद्देश्य गर्भवती और धात्री महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान कर उनके पोषण स्तर में सुधार लाना है। हालांकि कई क्षेत्रों में लक्ष्य के सापेक्ष पंजीकरण और भुगतान की प्रगति संतोषजनक नहीं है, जिसे तत्काल सुधारने की आवश्यकता है। उन्होंने नर्दिेश दिया कि सभी पात्र गर्भवती और प्रथम संतान वाली धात्री महिलाओं का प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना पोर्टल पर शत-प्रतिशत पंजीकरण अगले सात दिनों के भीतर अनिवार्...