प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना : दस्तावेज अपूर्ण रहने पर भी लाभुकों को योजना से वंचित नहीं करें
सराईकेला, मई 28 -- सरायकेला। जिला समाहरणालय सभागार में बुधवार को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के क्रियान्वयन को लेकर जिला स्तरीय सेमिनार का आयोजन किया गया। जिला समाज कल्याण शाखा, निदेशालय और आईपीई ग्लोबल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सेमिनार में डीडीसी रीना हांसदा मौजूद रहीं। कार्यक्रम में अधिकारियों और कर्मियों को योजना की तकनीकी पहलुओं से अवगत कराया गया। निर्देश दिया गया कि दस्तावेज अपूर्ण रहने पर लाभुकों को वंचित नहीं कियाजाए। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सत्या ठाकुर, जिले के सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, पर्यवेक्षिकाएं, संबंधित कर्मी एवं मास्टर ट्रेनरों ने भाग लिया। आईपीई ग्लोबल सीकेडी की ओर से ट्रेनिंग एंड आईईसी एक्सपर्ट मृत्युंजय नायक भी उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के प्रभावी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.