लातेहार, दिसम्बर 9 -- बालूमाथ, प्रतिनिधि। बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को नियमित स्वास्थ्य जांच हेतु प्रोत्साहित करने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। योजना के तहत प्रत्येक माह के 9 तारीख को विशेष जांच शिविर लगाया जाता है। इसी क्रम में मंगलवार को आयोजित शिविर में 30 गर्भवती महिलाओं की मेडिकल टीम द्वारा जांच की गई। जांच के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें खान पान,पोषण और गर्भावस्था से जुड़ी महत्वपूर्ण सावधानियों की जानकारी दी। कार्यक्रम में चिकित्सक पदाधिकारी डाक्टर अशोक कुमार,डॉ. आलिशा टोप्पो, एएनएम रीना कुमारी,अर्चना कुमारी सहित स्वास्थ्य केंद्र के कई कर्मचारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.