हरदोई, अगस्त 19 -- ‎हरदोई। स्वामी विवेकानंद सभागार में मुख्य विकास अधिकारी नेहा व्याडवाल की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की बैठक हुई। सीडीओ ने निर्देश दिये कि समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों पर मानकों के अनुरूप सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करें। प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना के अन्तर्गत सभी पात्रों को लाभन्वित किया जाए। प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना के अंतर्गत खराब प्रगति वाले विकास खण्डों के अधिकारियों को सुधार के निर्देश मुख्य विकास अधिकारी ने दिए। ‎उन्होंने निर्देश दिए कि सभी विकास खण्डों के सीडीपीओ यह सुनिश्चित करे कि क्षेत्र के कुपोषित बच्चों को एनआरसी भेजा जाये। उनके माता पिता की काउसिलिंग कर उन्हें एनआरसी से सम्बन्धित पूर्ण जानकारी दें। सभी सीडीपीओ एनआरसी केंद्रों का नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करें। निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवनों के कार...