गाज़ियाबाद, अप्रैल 15 -- गाजियाबाद, मोहित शर्मा। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में 30 अप्रैल तक आवेदन होंगे। इसके लिए पहले 15 अप्रैल तक आवेदन होने थे योजना में अब आवेदन की तिथि को बढ़ाया गया है। बाल विकास अधिकारी शशि वार्ष्णेय ने बताया कि योजना में अब आवेदन 30 अप्रैल तक किए जा सकेंगे। इसके तहत गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को सरकार की ओर से आर्थिक सहायता दी जाती है। योजना के अंतर्गत पहले बच्चे के जन्म पर पांच हजार रुपये और दूसरे बच्चे के रूप में लड़की होने पर छह हजार रुपये की सहायता प्रदान की जाती है। बताया कि पात्र महिलाएं आधार कार्ड, एमसीपी कार्ड और अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ योजना के लिए आवेदन कर सकती हैं। यह भी पढ़ें- दारिद पंचायत भवन में बच्चों का आधारकार्ड बनाना हुआ शुरू

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...