पूर्णिया, जुलाई 9 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जलालगढ़ में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रखंड के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में गर्भवती महिलाओं ने पहुंचकर स्वास्थ्य जांच कराई और चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित मातृत्व सेवाएं उपलब्ध कराना तथा मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाना है। शिविर में प्रत्येक गर्भवती महिला का पंजीकरण कर गर्भावस्था से संबंधित आवश्यक जानकारी ली गई। इसके बाद उनका रक्तचाप, वजन, लंबाई, हीमोग्लोबिन, शुगर, यूरिन सहित अन्य आवश्यक जांच की गई। शिविर में मौजूद चिकित्सक डॉ. तनवीर हैदर एवं डॉ. के.के. मंडल ने महिलाओं की स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी लेते ...