हापुड़, सितम्बर 7 -- हापुड़,संवाददाता। जनपद के किसानों के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत खरीफ वर्ष 2026 में धान फसल का बीमा कराने की अंतिम तिथि 10 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। कृषि विभाग ने जिले के सभी धान उत्पादक किसानों से समय रहते अपनी फसल का बीमा कराने की अपील की है।उप कृषि निदेशक योगेंद्र कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत जनपद में खरीफ वर्ष 2026 के लिए धान अधिसूचित फसल है।योजना के तहत धान फसल के लिए प्रीमियम धनराशि 1,714 रुपये प्रति हेक्टेयर निर्धारित की गई है, जबकि बीमित राशि 85,700 रुपये प्रति हेक्टेयर तय की गई है। यह भी पढ़ें- फसल बीमा की तारीख बढ़ी, अब 10 तक किसान करा सकेंगे बीमा उन्होंने बताया कि जो किसान अपनी धान फसल का बीमा कराना चाहते हैं, वह 10 सितंबर 2026 तक आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर लें...