प्रधानमंत्री पर टिप्पणी से गरमाया सियासी पारा, भाजपा का प्रदर्शन
शाहजहांपुर, मई 15 -- शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी के हमीरपुर से सांसद अजेंद्र सिंह लोधी द्वारा प्रधानमंत्री के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर गुरुवार को भाजपा महिला मोर्चा ने कलेक्ट्रेट परिसर में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर सुबह 10 बजे बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता एकत्र हुईं और नारेबाजी की। प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा और लगभग एक घंटे बाद समाप्त हुआ। विधायक सलोना कुशवाहा ने कहा कि संसद में बैठा कोई भी जनप्रतिनिधि यदि प्रधानमंत्री पद की गरिमा का अपमान करता है तो यह पूरे सदन का अपमान है। जिला उपाध्यक्ष डॉ. रजनी भानु ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ने वैश्विक स्तर पर पहचान बनाई है और ऐसे बयान अस्वीकार्य हैं। यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री पर टिप्पणी से गरमाया सियासी पारा, भाजपा का प्रदर्शन ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.