बस्ती, मार्च 31 -- बस्ती, निज संवाददाता। भाजपा का प्रतिनिधि मंडल एसपी से मिला और प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले के गिरफ्तारी की मांग की। भाजपा नेता चन्द्रमणि पाण्डेय के साथ टीम-11 के सदस्य सत्येन्द्र सिंह, विनोद चौधरी, नीलेश सिंह, राजीव पाण्डेय, नितीश, संतोष पाठक व अन्य लोगों ने मांग किया कि 26 मार्च को सिरकोहिया निवासी पवन यादव को गिरफ्तार किया जाए। पवन पर आरोप है कि एक पेट्रोल-पंप पर प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। इस मामले में पुलिस ने पवन के खिलाफ अभियोग दर्ज कर रखा है। अब गिरफ्तारी की मांग हो रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...