बागपत, मार्च 12 -- बड़ौत। तहसील में आयोजित एक कार्यक्रम में एक वक्ता द्वारा देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की गई। इस बात को लेकर भाजपा के बड़ौत मंडल अध्यक्ष गौरव शर्मा उर्फ भानू ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। यूजीसी कानून के विरोध में तीन पूर्व नगर में विरोध प्रदर्शन हुआ था। इस दौरान तहसील में आयोजित धरने को संबोधित करते हुए एक वक्ता ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर अभद्र टिप्पणी कर दी थी। टिप्पणी का विडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। इस बात को लेकर कार्यकर्ताओं में रोष फैल गया। भाजपा के बड़ौत मंडल अध्यक्ष गौरव शर्मा उर्फ भानू ने अज्ञात में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर दीक्षित कुमार ने बताया कि विडियो के आधार पर जांच की जा रही है। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.