नई दिल्ली, फरवरी 26 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को विनायक दामोदर सावरकर को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। मोदी ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, महान क्रांतिकारी वीर सावरकर को उनकी पुण्यतिथि पर सादर नमन। देश को गुलामी की जंजीरों से मुक्त कराने के लिए उन्होंने अपना जीवन समर्पित कर दिया। प्रधानमंत्री ने लिखा, उनका व्यक्तित्व और कृतित्व हर पीढ़ी को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा। हिंदुत्व विचारधारा के बड़े समर्थक सावरकर का जन्म 28 मई, 1883 को हुआ था और 26 फरवरी, 1966 को उनका निधन हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.