नई दिल्ली, मार्च 24 -- लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने विदेश नीति को लेकर सरकार को घेरा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की विदेश नीति को अपनी निजी विदेश नीति बना लिया और जगहंसाई का विषय बन गई है। प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री वहीं करेंगे, जो अमेरिका व इजरायल उनसे कहेंगे। संसद भवन परिसर में मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि एलपीजी, पेट्रोल और फर्टिलाइजर की समस्या आएगी। राहुल गांधी ने कहा कि हमारी विदेश नीति प्रधानमंत्री की निजी विदेश नीति है। इसका नतीजा यह है जगहंसाई हो रही है। हर कोई इसे जगहंसाई मानता है। उन्होंने दावा किया कि राष्ट्रपति ट्रंप जानते हैं कि प्रधानमंत्री क्या कर सकते हैं। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री ने गैरप्रासंगिक भाषण दिया। वह भा...