नई दिल्ली, अक्टूबर 26 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को वाल्मीकि जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि महर्षि वाल्मीकि के मानवता के लिए दिए गए अनमोल संदेश हमेशा लोगों के लिए पथ-प्रदर्शक बने रहेंगे। मोदी ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि महर्षि वाल्मीकि के महान विचार भारतीय संस्कृति और विरासत के मूलभूत तत्व रहे हैं, जो हर युग में राष्ट्र को पुष्पित-पल्लवित करते रहेंगे। इससे पहले प्रधानमंत्री ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात में भी महर्षि वाल्मीकि की जयंती का उल्लेख किया था। मोदी ने कहा कि रामायण के माध्यम से महर्षि वाल्मीकि ने हमें जीवन की गहरी सीख दी है। यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में पर्यावरण मित्रों का मानदेय बढ़ाने की तैयारी, जल्द होगी बैठक: धामी एक ओर उन्होंने निरंतर प्रयास के महत्व पर जोर दिया, तो दूसरी ओर स...