बदायूं, जून 21 -- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23 वीं किश्त शनिवार के लिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के तारकेश्वर से ट्रांसफर कर दी। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण कृषि विज्ञान केंद्र उझानी में देखा गया। कृषि विज्ञान केंद्र उझानी में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर करायी। इसके बाद केंद्रीय राज्यमंत्री ने किसानों के साथ प्रधानमंत्री का संबोधन सुना। केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने किसानों को सम्मान निधि देकर उनका सम्मान बढ़ाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसानों की हितैषी है। यह भी पढ़ें- पीएम किसान सम्मान निधि के प्रमाण पत्र पाकर खिले चेहरे भाजपा सरकार में किसानों की आय में वृद्धि हो रह...