हरदोई, अप्रैल 14 -- हरदोई। भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन की उपस्थिति में प्रधानमंत्री नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का सजीव प्रसारण देखा गया। भारी संख्या में पहुंची महिलाओं ने जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती एवं जिला उपाध्यक्ष अलका गुप्ता के साथ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती पीके वर्मा ने महिला आरक्षण पर भविष्य के फैसले को लेकर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस अधिनियम से महिलाओं को दीर्घकालिक लाभ मिलेगा। प्रधानमंत्री का यह निर्णय विकसित भारत की एक मजबूत कड़ी साबित होगा। जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने कहा कि वर्ष 2023 में नई संसद में 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' के रूप में पहला कदम उठाया गया था। यह भी पढ़ें- महिला आरक्षण बिल से सशक्त होगी आधी आबादी-सुषमा अब प्रधानमंत्री के नेतृत्व में उसे प्रभावी रूप से...